Daily Horoscope

भोला का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन: अजय देवगन की मूवी का कलेक्शन उम्मीद से रहा कम

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (11:46 IST)
अजय देवगन ने 'भोला' को गुरुवार इसलिए रिलीज किया ताकि रामनवमी की छुट्टी का लाभ लिया जा सके, लेकिन फिल्म के कलेक्शन दर्शाते है कि छुट्टी का कोई विशेष फायदा फिल्म को नहीं मिला। 
 
भोला के सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। शाम और रात में दर्शकों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ। इस तरह से पहले दिन के कलेक्शन 11.20 करोड़ रुपये रहे जो उम्मीद से कम रहे।
 
भोला एक एक्शन मूवी है और आमतौर पर एक्शन मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेती है। साथ में अजय देवगन की पिछली फिल्म 'दृश्यम 2' सुपरहिट रही थी इसलिए भी फिल्म से आशा कुछ ज्यादा थी। फिल्म का प्रदर्शन बड़े शहरों में फीका रहा इसलिए कलेक्शन कम रहे।
 
बहरहाल, अभी भी उम्मीद है कि फिल्म पिक अप कर लेगी क्योंकि आने वाले दिनों में कई छुट्टियां हैं और कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को फिल्म पसंद आई है, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। 
 
अजय देवगन निर्देशित 'भोला' में अजय देवगन, तब्बू, संजय मिश्रा, विनीत कुमार, दीपक डोब्रियाल और किरण कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
 
 
भोला मूवी रिव्यू: फिल्म में एक्शन का भरपूर डोज है और ये एक्शन बिना पिस्तौल या बंदूक के है ताकि अजय देवगन अपनी हीरोगिरी दिखा सके। अचरज इस बात का है कि तमाम बड़े-बड़े 'बाहुबली' और 'दबंग' गुंडे सैकड़ों की संख्या में हमला करते हैं, लेकिन कोई पिस्तौल लेकर नहीं आता। 
(पूरा रिव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख