1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan movie Sher Khan will start again after 13 years

सलमान खान को लेकर 'शेर खान' मूवी 13 साल बाद फिर होगी स्टार्ट

तब क्यों नहीं बन पाई थी यह फिल्म और अब क्यों फिर बनाने का बनाया है प्लान

Sher Khan movie
  • सोहेल खान ने 12 साल पहले यह फिल्म की थी प्लान 
  • सलमान खान और कपिल शर्मा को लेकर बनाने वाले थे यह फिल्म
  • जंगल-एडवेंचर फिल्म में काफी है वीएफएक्स का काम 
हो सकता है कुछ लोगों को यह बात और फिल्म याद हो। लगभग 12 साल पहले जब सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थीं तब उनके भाई सोहेल खान ने एक जंगल-एडवेंचर फिल्म 'शेर खान' प्लान की थी। इसकी स्टार कास्ट बड़ी दिलचस्प थी। सलमान खान के साथ कपिल शर्मा। 
 
अरे वही, 'द कपिल शर्मा शो' वाले कपिल। लेकिन यह फिल्म अनाउंस होने के बाद ठंडे बस्ते में चली गई। बन नहीं पाई। कारण तो नहीं बताया गया, लेकिन जानकारों लोगों ने खबर दी कि फिल्म में VFX का काफी काम था जिससे बजट बहुत बढ़ गया था लिहाजा फिल्म को ड्रॉप कर दिया गया था। 
 
यह सब किस्सा इसलिए बताया जा रहा है कि सोहेल खान इस फिल्म को फिर शुरू करने जा रहे हैं। अपने भाई सलमान के साथ सोहेल ने 'औजार', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हैलो ब्रदर', 'जय हो' जैसी फिल्म बनाई है और अब फिर फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं। उनके दिमाग में आया कि क्यों ने 'शेर खान' को फिर शुरू किया जाए और खबर है कि 2025 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है क्योंकि काफी तैयारी करना पड़ेगी। 
 
सोहेल का मानना है कि अब तकनीक बहुत उन्नत हो गई है और जिस प्रकार का इफेक्ट्स, वीएफएक्स आदि-आदि वे चाहते हैं वो सब अब चुटकियों में संभव है। वैसे भी अब बड़े बजट की फिल्में बनने लगी हैं क्योंकि पिछले वर्ष कुछ फिल्मों के कलेक्शन जबरदस्त रहे थे जिससे प्रोड्यूसर्स में यह विश्वास पैदा हो गया कि बड़े बजट की फिल्मों की लागत वसूल की जा सकती है। 

 
बताया जा रहा है कि सलमान खान भी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनके फैंस 'शेर खान' के अवतार में देख उन्हें खुश होंगे। कपिल शर्मा इस मूवी का हिस्सा होंगे या नहीं, फिलहाल नहीं कहा जा सकता। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पति-पत्नी का चटखारेदार करारा जोक : मिस कॉल का खौफ