1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. KIARA ADVANI PAIRED OPP RANVEER SINGH IN DON 3

डॉन यूनिवर्स से जुड़ी कियारा आडवाणी, डॉन 3 में रणवीर की होंगी लीड एक्ट्रेस

Don 3
फरहान अख्तर 'डॉन' सीरिज में अब तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। पहले दो भागों में शाहरुख खान ने लीड रोल अदा किया था, लेकिन तीसरे पार्ट को उन्होंने करने से मना कर दिया। शाहरुख खान की जगह डॉन का रोल अब रणवीर सिंह अदा करेंगे। 
 
जहां तक लीड हीरोइन का सवाल है तो प्रियंका चोपड़ा की जगह कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फरहान अख्तर की कंपनी की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसके साथ लिखा गया- 'डॉन यूनिवर्स में कियारा आडवाणी का स्वागत है।' 
गौरतलब है कि सबसे पहले सलीम-जावेद की लिखी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 'डॉन' की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। 
 
वर्षों बाद इसका रीमेक फरहान अख्तर ने वर्ष 2006 में बनाया और उन्होंने शाहरुख खान को डॉन के रोल के लिए चुना था। इसके बाद डॉन 2 भी फरहान ने बनाई। यह 2022 में रिलीज हुई थी।  

kiara
 
अमिताभ बच्चन अभिनीत 'डॉन' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। शाहरुख अभिनीत 'डॉन' हिट और 'डॉन 2' सेमी हिट रही थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन देकर जिया खान ने मचा दिया था तहलका, 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा