सम्बंधित जानकारी
- स्टिल अबॉउट सेक्शन 377 में 'गे कपल' गांव जा पहुंचता है : अमित खन्ना
- यूलिया वंतूर को लांच करेंगे सलमान खान, राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला होगी पहली फिल्म
- स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल!
- बिग बॉस 12 में दिखेंगी 'दत्ता सिस्टर्स', शो में लगेगा हॉटनेस का तड़का!
- शिक्षक दिवस पर रितिक रोशन का फैंस को तोहफा, 'सुपर 30' का फर्स्ट लुक जारी
सलमान खान ने बताया कैटरीना कैफ ही थी इस फिल्म के लिए पहली पसंद
अभी भी प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने की ही चर्चा चल रही है जबकि उनकी जगह कैटरीना कैफ को लिया जा चुका है। प्रियंका के इस झटके को सलमान भी भूला नहीं पा रहे हैं। आखिरकार उनकी फिल्म को किसी ने छोड़ दिया है, वो भी शूटिंग शुरू होने के पांच दिन पहले।
सलमान ने हाल ही में बताया है कि कैटरीना कैफ ही 'भारत' के लिए पहली पसंद थी। सलमान के अनुसार 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में उनकी और कैटरीना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसलिए वे चाहते थे कि कैटरीना ही यह फिल्म करें।
इधर प्रियंका लंबे समय से सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती थीं। 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ठहरे प्रियंका के अच्छे दोस्त। प्रियंका ने इस बात का फायदा उठाते हुए अली से कहा कि वे 'भारत' करना चाहती हैं।
अली ने सलमान को मनाया। प्रियंका से लंबे समय से नाराज सलमान मान गए, लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने यह फिल्म छोड़ दी। आखिरकार कैटरीना को ही लेना पड़ा।
