1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 12, Tanushree Dutta, Ishita Dutta, Salman Khan

बिग बॉस 12 में दिखेंगी 'दत्ता सिस्टर्स', शो में लगेगा हॉटनेस का तड़का!

बिग बॉस 12
बिग बॉस सीजन 12 शुरू होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं है। सलमान खान द्वारा प्रस्तुत यह धमाकेदार शो जल्दी ही शुरू होने जा रहा है जिसका इंतजार इस शो के फैंस को हमेशा रहता है। इस बार कई सेलिब्रिटीज़ जोड़ी में नजर आएंग, जैसे प्रेमी-प्रेमिका, भाई-बहन, बहन-बहन आदि। इसी कड़ी में तनुश्री और उनकी बहन ईशिता की इस शो में एंट्री होने की खबर है। 
 
28 वर्षीय ईशिता दत्ता फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद 'फिरंगी' में वे हीरोइन के रूप में आईं। 28 नवम्बर 2017 को उन्होंने वत्सल सेठ से शादी कर सभी को चौंका दिया था। 

34 वर्षीय तनुश्री दत्ता ने 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन पांच वर्ष में ही उनके करियर पर फुल स्टॉप लग गया। वे 2003 में मिस इंडिया रह चुकी हैं। 2004 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वे टॉप 10 में पहुंची थीं। बाद में वे अध्यात्म की ओर मुड़ गई। 
 
तनुश्री और ईशिता के आने से शो में हॉटनेस बढ़ जाएगी। तनुश्री ने कई हॉट फोटोशूट्स करवाए हैं। पेश है झलक... 
अगला लेख
शिक्षक दिवस पर रितिक रोशन का फैंस को तोहफा, 'सुपर 30' का फर्स्ट लुक जारी