Sat, 18 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Iulia Vantur, live-in relationship,

लिव-इन-रिलेशनशिप के लिए सलमान-यूलिया तैयार?

Salman Khan
सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है और अपने नजदीकी लोगों को वे गिफ्ट देते समय कीमत के बारे में नहीं सोचते हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर को एक अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया है। यह शानदार अपार्टमेंट मुंबई स्थित बांद्रा में लिंकिंग रोड पर है। फिलहाल इस अपार्टमेंट के साज-सज्जा का काम चल रहा है। 
 
कुछ समय सलमान खान ने यह अपार्टमेंट खरीदा था। तब चर्चा चल पड़ी थी कि सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ कर यहां शिफ्ट हो रहे हैं क्योंकि गैलेक्सी अपार्टमेंट में जगह कम पड़ रही है। बाद में इस बात को महज अफवाह बताया गया। 
 
यूलिया इन दिनों किराए के एक फ्लेट में रहती हैं। सलमान यह बात अच्छी तरह जानते हैं। सलमान ने यूलिया को इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के लिए कह दिया है। 
 
अब बातें होने लगी है कि क्या सलमान और यूलिया लिव-इन-रिलेशनशिप में रहेंगे? जो लोग सलमान को जानते हैं वे इस बात से इनकार करते हैं। 
ये भी पढ़ें
उम्र 35 पार... विवाह के नहीं आसार