शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Iulia Vantur, Bobby Deol, Race 3, Yamla Pagla Deewana 3
Written By

देओल्स के लिए सलमान और यूलिया का स्पेशल सांग

देओल्स के लिए सलमान और यूलिया का स्पेशल सांग - Salman Khan, Iulia Vantur, Bobby Deol, Race 3, Yamla Pagla Deewana 3
सलमान खान ने फिल्म 'रेस 3' के लिए अपना हर तरह से योगदान दिया है। अपने नजदीकी लोगों का भी ध्यान रखा है। ऐसे में उनकी खास दोस्त युलिया वंतूर कैसे पीछे रह जातीं। उन्होंने फिल्म में सलमान खान के लिए एक रोमांटिक सांग गाया है। वहीं सलमान ने भी फिल्म में गाना लिखा है और उनका सिंगिंग टैलेंट तो सभी जानते हैं। 
 
अब खबर मिली है कि दोनों एक साथ गाना गाने वाले हैं। सलमान का देओल परिवार के लिए प्यार जगजाहिर हो रहा है। देओल्स की फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' में सलमान कैमियो रोल में नज़र भी आने वाले हैं। ऐसे में खबर मिली है कि सलमान और युलिया इस फिल्म में एक गाना गाने वाले हैं। यह एक रोमांटिक सांग होगा। 
 
इस गाने को बॉबी देओल और कृति खरबंदा पर फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में सनी देओल और धर्मेंद्र के अलावा बॉबी देओल और कृति खरबंदा लीड रोल में होंगे। सलमान खान ने बॉबी के करियर की जिम्मेदारी ले रखी है। सलमान के पास पहले से ही बहुत से प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन वे बॉबी की किसी भी फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 
 
इस बारे में खुद सलमान ने बताया है कि उनके पास पहले से ही एक गाना तैयार गीत था जिसे वे बॉबी को देने में खुश हैं। इसका एक पोर्शन पहले से ही रिकॉर्ड किया जा चुका है। खबर में यह पता चला है कि युलिया ने पिछले सप्ताह ही उनका पोर्शन खत्म कर दिया है। सलमान फिलहाल शो दस का दम और फिल्म रेस 3 में व्यस्त हैं इसलिए वे अपना पार्ट रिकॉर्ड नहीं कर पा रहे। लेकिन जल्द ही सलमान इसे पूरा कर देंगे। 
 
फिल्म का यह गाना 60 और 70 के दशक की कुछ क्लासिक हिट का कॉम्बिनेशन होगा, जैसे तीसरी मंजिल से 'ओ मेरे सोना रे' और कहानी किस्मत का 'रफ्ता रफ्ता'। इस गाने को रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ करेंगे। 
 
देओल्स की 'यमला पगला दीवाना 3' में इस बार बहुत कुछ मज़ेदार होने वाला है। नई हीरोईन के अलावा इसमें सलमान का सपोर्ट भी होगा। सलमान के अलावा फिल्म में और भी स्टार्स कैमियो रोल में नज़र आएंगे। इनमें दीवा रेखा, सोनाक्षी सिन्हा और वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी गेस्ट अपीरियंस होंगे। फिल्म को नवनीत सिंह द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।