गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan Is Obsessed With THIS Colour
Written By
Last Updated : रविवार, 22 मार्च 2020 (15:52 IST)

इस रंग के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं सलमान खान

इस रंग के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं सलमान खान - Salman Khan Is Obsessed With THIS Colour
सलमान खान की पसंद और नापसंद एकदम स्पष्ट है। जो लोग उन्हें पसंद हैं उनके लिए वे कुछ भी कर सकते हैं और जो नापसंद हैं वे लाख जतन कर लें, सलमान की पसंद वालों की लिस्ट में उनका नाम नहीं आता। 
 
यही बात सलमान की पसंद की चीजों पर भी आती है। अब रंग को ही ले लीजिए। यदि आपने गौर किया हो और आप सलमान के बहुत बड़े फैन होने का दावा करते हों तो बताइए कि वे किस रंग की ड्रेसेस सबसे ज्यादा पहनते हैं? 

 
दिमाग पर जोर लगाइए। सोचिए। सोच लिया? तो अब हमारे उत्तर से आपका उत्तर मिलाइए। उत्तर है काले रंग के। जी हां, सलमान खान सबसे ज्यादा ब्लैक कलर की ड्रेसेस पहनते हैं। 
 
क्या मौका है? क्या प्रोग्राम है? ये बात सलमान ज्यादा सोचते नहीं हैं। बस ब्लैक पहनना है तो पहनना है। सलमान के स्टाइलिस्ट एश्ले रेबेलो ने हाल ही में इसका जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि सलमान ब्लैक कलर के सूट या ड्रेसेस में ही ज्यादा क्यों नजर आते हैं? 
 
एश्ले का कहना है कि सलमान को कोई दूसरा रंग पसंद नहीं है। वे तो इसी रंग को बहुत पसंद करते हैं। खुद एश्ले के सामने मुसीबत हो जाती है, लेकिन सलमान तो सलमान हैं। ज्यादातर उनकी ही चलती है। 
ये भी पढ़ें
अ‍‍मिताभ बच्चन ने वेबदुनिया संवाददाता से क्यों कहा धन्यवाद और शुभकामनाएं