बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan film kabhi eid kabhi diwali story plot reveal
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (06:12 IST)

आखिर किस वजह से सलमान ने इतनी जल्दी की 2021 में ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म की घोषणा

आखिर किस वजह से सलमान ने इतनी जल्दी की 2021 में ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म की घोषणा - salman khan film kabhi eid kabhi diwali story plot reveal
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल अपने फैंस के लिए ईद पर कुछ खास लेकर आते हैं। इस साल यानि 2020 में सलमान की फिल्म राधे रिलीज होनी है, जिसके बाद फैंस के बीच काफी उत्साह था। सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही साल 2021 में ईद पर आने वाली अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' घोषणा भी कर दी है।


ईद 2021 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा कर सलमान ने सभी को चौंका दिया। फैंस को हैरानी इस बात की है कि आखिर सलमान ने ईद 2021 की फिल्म की घोषणा अभी से क्यों कर दी जबकि इसमें अभी काफी वक्त है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि ऐसा करने के पीछे सोची समझी गई रणनीति है। 
खबरों के मुताबिक देश में चल रही राजनीतिक लड़ाई को देखकर ही इस फिल्म का ऐलान जल्दी किया गया। सिनेमाजगत को समाज का आइना कहा जाता है। दर्शक इससे काफी प्रभावित होते हैं। सलमान की कभी ईद कभी दिवाली ऐसे ही एक समाज की कहानी दर्शाती है। बेसिकली ये फिल्म यह हिंदू मुस्लिम एकता के मुद्दे पर बेस्ड होगी।
 
बताया जा रहा है कि कभी ईद कभी दिवाली का प्लॉट सोर्स खुद सलमान खान के परिवार पर आधारित है। सलमान के परिवार में उनके पिता सलीम खान मुस्लिम हैं। उनकी मां सलमा हिंदू हैं। जबकि उनके पिता की दूसरी पत्नी हेलन कैथलिक हैं। सलमान का परिवार सांप्रदायिक सौहार्द का जीता जागता उदाहरण है।

फिल्म का प्लॉट भी इससे मिलता जुलता होगा। यह एक ऐसे परिवार में आए उतार-चढ़ाव को बयां करेगा जो ईद और दिवाली दोनों को समान उत्साह के साथ मनाता है। 
 
यह सलमान द्वारा एकता और भाईचारे की स्थाई भावना को एक ट्रिब्यूट होगा, जो देश में वर्तमान में फैले आपसी मतभेद के माहौल का एक प्रतिरूप है।
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति चुटकुला : पत्नी का फोटो पतंग पर चिपकाइए…..