बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल अपने फैंस के लिए ईद पर कुछ खास लेकर आते हैं। इस साल यानि 2020 में सलमान की फिल्म राधे रिलीज होनी है, जिसके बाद फैंस के बीच काफी उत्साह था। सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही साल 2021 में ईद पर आने वाली अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' घोषणा भी कर दी है।
ईद 2021 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा कर सलमान ने सभी को चौंका दिया। फैंस को हैरानी इस बात की है कि आखिर सलमान ने ईद 2021 की फिल्म की घोषणा अभी से क्यों कर दी जबकि इसमें अभी काफी वक्त है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि ऐसा करने के पीछे सोची समझी गई रणनीति है।

खबरों के मुताबिक देश में चल रही राजनीतिक लड़ाई को देखकर ही इस फिल्म का ऐलान जल्दी किया गया। सिनेमाजगत को समाज का आइना कहा जाता है। दर्शक इससे काफी प्रभावित होते हैं। सलमान की कभी ईद कभी दिवाली ऐसे ही एक समाज की कहानी दर्शाती है। बेसिकली ये फिल्म यह हिंदू मुस्लिम एकता के मुद्दे पर बेस्ड होगी।

फिल्म का प्लॉट भी इससे मिलता जुलता होगा। यह एक ऐसे परिवार में आए उतार-चढ़ाव को बयां करेगा जो ईद और दिवाली दोनों को समान उत्साह के साथ मनाता है।
यह सलमान द्वारा एकता और भाईचारे की स्थाई भावना को एक ट्रिब्यूट होगा, जो देश में वर्तमान में फैले आपसी मतभेद के माहौल का एक प्रतिरूप है।