सम्बंधित जानकारी
- Lockdown: उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी परिवार संग मनाएंगे अपना 51वां जन्मदिन
- रेमो डिसूजा ने की डांस फिल्मों से तौबा, अब हैं स्पोर्ट्स ड्रामा की तैयारी में
- मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, मिथुन बेंगलुरू में फंसे
- लॉकडाउन के बीच वरुण धवन की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर!
- जब लता मंगेशकर ने तान दी थी एसीपी प्रद्युम्न पर बंदूक, देखिए वायरल तस्वीर
आखिर क्यों लॉकडाउन में भी वॉक पर जा रहे सलमान के पिता? सलीम खान ने कही यह बात
कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन है। सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कह रहे हैं। वहीं खबर आ रही है कि सलमान खान के पिता सलीम खान लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं।
सलमान इन दिनों अपने भतीजे निर्वाण के साथ पनवेल फार्म हाउस पर हैं तो उनके पिता सलमान खान बांद्रा के अपने घर पर। सलमान के पास तो फार्महाउस में लम्बी वॉक करने का विकल्प है लेकिन सलीम खान के साथ ऐसा नहीं है। लिहाजा वह घर के पास ही थोड़ा टहलते रहते हैं।
अब इस मामले पर अब सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी है। सलीम खान ने बताया कि उन्हें कमर में तकलीफ है इसलिए उन्हें डॉक्टर ने ऐसा करने के लिए कहा है। सलीम खान ने बताया कि वह पिछले 40 साल से अपनी वॉक का रूटीन बनाए हुए हैं। अब अगर वह अचानक इसे छोड़ देंगे तो शरीर प्रभावित होगा।
उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया एक पास है जो 30 अप्रैल तक वैलिड है। वह नियमों का पालन करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
सलीम खान ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों के चलते सरकार ने टहलने की इजाजत दी है। वह कानून में भरोसा रखने वाले नागरिकों में से हैं लेकिन कई बार लोग सिर्फ इसलिए उन पर सवाल उठाते हैं क्योंकि वो एक सेलिब्रिटी हैं।
वह परिसर में टहलने वाले इकलौते इंसान नहीं हैं। तमाम लोग हैं जो अपने पेट्स के साथ टहलने निकलते हैं लेकिन कोई उनके बारे में शिकायत नहीं करता है। वह हर सेफ्टी मेजर का ध्यान रख रहे हैं और चाहते हैं कि लोग भी ऐसा करें। बता दें कि सलमान खान भी पिता के अकेले होने पर उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।
