1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. mithun chakraborty father basantakumar chakraborty passes away in mumbai

मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, मिथुन बेंगलुरु में फंसे

मिथुन चक्रवर्ती
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का निधन हो गया है। 95 वर्षीय बसंत कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को मुंबई में गुर्दे के फेल होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।  
 
बसंत कुमार के चार बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। उन्होंने कलकत्ता टेलीफोन्स में काम किया था। 
 
बताया जा रहा है कि मिथुन इस समय बेंगलुरू में हैं। लॉकडाउन के चलते वे वहां फंस गए हैं, लेकिन यह खबर मिलते ही मुंबई आने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

अगला लेख
लॉकडाउन के बीच वरुण धवन की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर!