शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मुलाकात
  4. hitesh sonik response on the rumors of separation with sunidhi chauhan
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (13:14 IST)

सुनिधि चौहान से शादी टूटने की खबरों पर पति हितेश सोनिक ने कही यह बात

सुनिधि चौहान से शादी टूटने की खबरों पर पति हितेश सोनिक ने कही यह बात - hitesh sonik response on the rumors of separation with sunidhi chauhan
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों से खबरें आ रही है कि सुनिधि और उनके पति मशहूर म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों कुछ समय से अलग रह रहे हैं। अब इन खबरों पर हितेश सोनिक का रिएक्शन आया है। 
 
खबरों के अनुसार जब इस बारे में सुनिधि से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कॉमेंट करने से इनकार कर दिया। हालांकि जब उनके पति हितेश से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया। 
 
उन्होंने कहा, यह सच नहीं हैं। जब हितेश से कहा गया कि उनकी पत्नी सुनिधि ने तो इस खबर को कन्फर्म किया है और नहीं इसे खारिज किया है, तो इस पर उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि सुनिधि इस पर कॉमेंट नहीं करना चाहती हों क्योंकि यह बेहद अपमानजनक खबर हैं और इसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।' 
 
हितेश ने कहा कि वह सुनिधि के साथ एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं। हम एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। मैं घर की साफ-सफाई में इतना बिजी हूं कि मैंने तो इस खबर को पढ़ भी नहीं पाया। लॉकडाउन में हम लोगों ने अपने घर का काम बांट लिया है। हो सकता है कि वह (सुनिधि) मेरी साफ-सफाई से खुश न हों और शायद इसीलिए ऐसी खबरें आनी शुरू हो गईं।
 
बता दें कि सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी। एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2012 में सुनिधि ने हितेश सोनिक से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम तेग़ है। 
ये भी पढ़ें
महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली भी हो चुकी हैं मॉब लिंचिंग का शिकार, बताई आपबीती