शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan congratulate to mirabai chanu says aap to asli dabangg nikli
Written By
Last Modified: रविवार, 25 जुलाई 2021 (14:19 IST)

मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर सलमान खान बोले- आप तो असली दबंग निकलीं

मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर सलमान खान बोले- आप तो असली दबंग निकलीं - salman khan congratulate to mirabai chanu says aap to asli dabangg nikli
टोक्यो ओलंपिक में पहले ही दिन सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को पूरा देश बधाई दे रहा है। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया है, जिससे टोक्यो में मेगा-स्पोर्ट्स फेस्ट में भारत का पदक खाता खुल गया है। 

 
बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मीराबाई को पदक जीतने पर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। सलमान खान ने ट्वीट किया, आज देश का सुपरस्टार बनने पर मीराबाई चानू को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया। आप तो असली दबंग निकलीं।
 
बता दें की सलमान खान मीराबाई चानू के फेवरेट अभिनेता है। एक इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर, मीराबाई चानू ने सलमान का नाम लिया था और कहा था, सलमान खान मुझे बहुत ही पसंद है। उनका बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है।"
 
ये भी पढ़ें
जब नीलम संग रोमांटिक सीन शूट करते वक्त खराब हो गई थी गोविंदा की हालत