1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan bigg boss 15 new promo video out

'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो आया सामने, जंगल में मच्छर मारते नजर आए सलमान खान

bigg boss 15
'बिग बॉस ओटीटी' के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं 'बिग बॉस 15' का आगाज भी जल्द ही होने वाला है। इस शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 15' के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं।

 
इन प्रोमो वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार 'बिग बॉस 15' की थीम 'जंगल' होगी। वहीं अब इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने शो में प्रतियोगियों के सामने आने वाली कठिनाइयों की एक झलक दिखाई हैं। 
 
प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को बिना सविधशओं के खुले आसमान के नीचे रहना होगा। वीडियो में सलमान खान कर रहे हैं, यहां जगने-जगाने की, चिढ़ने-चिढ़ाने की तो है। लेकिन कहां हैं सुविधाएं सोने की विश्वसुंदरी। 
 
सलमान पूछते हैं कि प्रतियोगी मच्छरों और कीड़ों के आसपास शांति से कैसे सो पाएंगे? जिस पर विश्वसुंदरी जवाब देती हैं, उन्हें जंगल और ठंडी हवाओं के बीच रात को अच्छी नींद नहीं आएगी।
 
बता दें कि विश्वसुंदरी नाम के पेड़ को रेखा ने अपनी आवाज दी है। प्रोमो देखकर इतना तो साफ है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को कई सारे ट्विस्ट्स और संकट का सामना करना पड़ेगा।
 
अगला लेख
क्या कार्तिक आर्यन ने वासु भगनानी के साथ साइन की 3 फिल्मों की डील? प्रोडक्शन हाउस ने बताई सच्चाई