मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan banned boney kapoor and arjun kapoor to entry his house
Written By

अर्जुन-मलाइका के बीच बढ़ती नजदीकियों से सलमान खान खफा, उठाया यह बड़ा कदम!

Salman Khan
अर्जुन कपूर और मलइका अरोरा के अफेयर की खबरें इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में छाई हुई हैं। दोनों कई बार साथ में डिनर और पार्टीज करते देखें गए हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने प्यार पर मुहर नहीं लगाई है। अर्जुन और मलाइका की बढ़ती नजदीकियों से सलमान खान बेहद खफा हैं। 
 
खबरों के अनुसार सलमान ने इस वजह से बोनी कपूर की दो फिल्में करने से भी मना कर दिया हैं। अब सलमान खान ने अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर को अपने घर पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका से पहले अर्जुन, सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। बाद में उन्होंने अर्पिता से रिश्ता तोड़कर अरबाज खान की वाइफ के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। तब से सलमान खान के साथ अर्जुन के रिश्ते में खटास आने लगी। 
 
साल 2012 में अर्जुन ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब सलमान ने उन्हें पूरा सपॉर्ट किया था। अब सलमान और अर्जुन के बीच का रिश्ता अलग रूप ले चुका है। मलाइका और सलमान खान के भाई अरबाज ने 1998 में शादी की थी। दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। इसकी वजह भी मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ती नजदीकियों को बताया गया था। 
ये भी पढ़ें
जल्द बनेगा आलिया भट्ट की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल!