1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan and Prabhudheva To Collaborate For Wanted 2

बोनी कपूर के बिना सलमान खान बनाएंगे वांटेड 2, तैयारियां शुरू | Salman Khan and Prabhudheva To Collaborate For Wanted 2

सलमान खान
बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म वांटेड ने सलमान खान के डूबते करियर को फिर उठा दिया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और ऐसी सफलता हासिल की जैसे उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं की थी। 
 
इसके बाद से ही वांटेड 2 के सीक्वल की चर्चा है, लेकिन बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। एक बार फिर इस हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर बातें हो रही हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि सलमान ने प्रभुदेवा के साथ मिल कर वांटेड 2 बनाने का प्लान बना लिया है और जल्दी ही इस बारे में बताया जाएगा। 


 
खास बात यह है कि वांटेड 2 के निर्माता बोनी कपूर नहीं होंगे। या तो सलमान अपने घरेलू बैनर तले बनाएंगे या फिर नया निर्माता ढूंढा जाएगा। 
 
बोनी के साथ सलमान 'पर्सनल इश्यू' के कारण काम नहीं करना चाहते हैं। ये सभी जानते हैं कि सलमान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोरा के साथ अर्जुन की नजदीकियां हैं और संभवत: इसी कारण सलमान अब बोनी के साथ काम नहीं करना चाहते। 
 
वांटेड बनाने के राइट्स बोनी के हाथ में हैं, लेकिन वे इसको लेकर सलमान को उलझाएंगे नहीं। यदि सलमान राइट्स मांगते हैं तो बोनी ये काम तुरंत कर देंगे। देखिए, अब आगे-आगे होता है क्या... 
अगला लेख
Box Office पर वॉर का धमाल जारी, सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्मों में 11वें नंबर पर