1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Saira Banu makes Instagram debut on Dilip Kumars death anniversary

दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा बानो ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

dilip kumar death anniversary
saira banu instagram debut: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की 7 जुलाई को दूसरी पुण्यतिथि है। दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी रचाई थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। सायरा बानो दिलीप कुमार के अंतिम समय तक उनके साथ थीं। वहीं अब दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है।
 
सायरा बानो ने अपनी पहली पोस्ट में दिलीप कुमार के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने दिवगंत दिलीप कुमार के साथ फोटोज शेयर की है। इसके साथ उन्होंने दिलीप साहब के पसंदीदा उर्दू दोहे में से एक लिखा, 'सुकून-ए-दिल के लिए कुछ तो एहतमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ूं फसाना कहां, तमाम करूं।'
 
सायरा बानो ने लिखा, मैं यह नोट 7 जुलाई को विशेष रूप से दुनिया भर के उन सभी देखभाल करने वाले शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने आज तक अपने प्यार और सम्मान से मुझे अभिभूत कर दिया है। मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए। आज तक, मुझे लगता है कि वह मेरे साथ है और चाहे कुछ भी हो, हम जीवन की राह पर साथ-साथ चलेंगे, हाथ में हाथ डालकर, विचारों में एक और समय के अंत तक एक रहेंगे।
 
उन्होंने लिखा, इंस्टाग्राम पर मैं उनके जीवन, उनके विचारों और दृष्टिकोण के साथ-सात न केवल 'फिल्म उद्योग' के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धताओं को साझा करना चाहती हूं, जिसके वे अल्टीमेट एक्टर रहे हैं, बल्कि समाज और कल्याण के प्रति उनकी अन्य गतिविधियों को भी बड़े पैमाने पर दुनिया के सामने साझा करना चाहती हूं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'फुकरे 3' की डबिंग हुई शुरू, पुलकित सम्राट ने स्टूडियो से शेयर की बीटीएस तस्वीरें