Hanuman Chalisa

Marvel Studios का बड़ा धमाका, रयान गोस्लिंग निभाएंगे Ghost Rider का किरदार, 2028 में रिलीज होगी फिल्म

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2026 (13:15 IST)
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन से एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। सालों की अफवाहों, अटकलों और फैंस की लगातार मांग के बाद आखिरकार मार्वल स्टूडियोज ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर रयान गोस्लिंग मार्वल फैमिली में शामिल हो गए हैं। 
 
रयान गोस्लिंग सुपरहीरो 'जॉनी ब्लेज' यानी 'घोस्ट राइडर' का आइकॉनिक किरदार निभाते नज़र आएंगे। मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फाइगी ने इस बात का ऐलान किया। इस नई सोलो 'घोस्ट राइडर' फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी करेंगे। शॉन लेवी वही निर्देशक हैं जिन्होंने 2024 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का निर्देशन किया था।
 
A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

 

स्टेज पर रयान गोस्लिंग के साथ मौजूद शॉन लेवी ने खुलासा किया कि इस रोल के लिए बातचीत उनकी आगामी फिल्म 'स्टार वॉर्स: स्टारफाइटर' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। शॉन लेवी ने कहा, जब हम स्टारफाइटर पर काम कर रहे थे, तब रयान ने इस किरदार के बारे में बात करना शुरू किया। मुझे लगा कि यह कॉम्बिनेशन धमाकेदार होगा। हम 2028 में दर्शकों के सामने यह फिल्म लाने की तैयारी कर रहे हैं।

ALSO READ: Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल
 
रयान गोस्लिंग ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि घोस्ट राइडर एक ऐसा किरदार है, जिसे वे बहुत लंबे समय से बड़े पर्दे पर निभाना चाहते थे। यह रयान गोस्लिंग के करियर की पहली सुपरहीरो या कॉमिक बुक आधारित फिल्म होगी।
 
निकोलस केज की विरासत और इवा मेंडेस का कनेक्शन
इससे पहले बड़े पर्दे पर घोस्ट राइडर/जॉनी ब्लेज़ का किरदार हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता निकोलस केज ने निभाया था। निकोलस केज 2007 में आई फिल्म 'घोस्ट राइडर' और 2011 में आई इसके सीक्वल 'घोस्ट राइडर: स्पिरिट ऑफ वेजेंस' में इस अवतार में दिखे थे।
 
A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

 

दिलचस्प बात यह है कि 2007 की पहली 'घोस्ट राइडर' फिल्म में निकोलस केज के अपोजिट रयान गोस्लिंग की रियल-लाइफ पार्टनर इवा मेंडेस ने 'रॉक्सैन सिम्पसन' का रोल निभाया था। ऐसे में फैंस के बीच यह भी चर्चा है कि रयान का इस रोल को चुनना एक तरह से खास फैमिली कनेक्शन भी रखता है।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
कौन है जॉनी ब्लेज़ और क्या हैं 'घोस्ट राइडर' की ताकतें?
कॉमिक बुक्स की दुनिया में जॉनी ब्लेज़ की कहानी बेहद भावुक और रहस्यमयी है। जॉनी ब्लेज़ एक स्टंट बाइकर होता है, जो अपने बीमार पिता की जान बचाने के लिए शैतान से अपनी आत्मा का सौदा कर लेता है। सौदा होने के बाद भी उसके पिता एक बाइक एक्सीडेंट में मारे जाते हैं, और जॉनी पर एक श्राप चढ़ जाता है। इसके बाद वह रात में या बुराई के सामने जलती हुई खोपड़ी वाले 'घोस्ट राइडर' में बदल जाता है।
 
घोस्ट राइडर के पास सुपर-स्ट्रेंथ, जलती हुई चेन और उसकी सबसे घातक शक्ति 'पेनेंस स्टेयर' होती है। इस शक्ति से वह अपराधियों को उनकी आंखों में देखकर उनके द्वारा दूसरों को दिए गए सारे दर्द और तकलीफ का अहसास करा सकता है।
 
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
मार्वल स्टूडियोज ने अभी तक फिल्म की सटीक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन निर्देशक शॉन लेवी के बयानों से साफ है कि यह प्रोजेक्ट 2028 तक सिनेमाघरों में आ सकता है। मार्वल फैंस के लिए रयान गोस्लिंग को लेदर जैकेट, बाइक और जलती खोपड़ी वाले इस डार्क सुपरहीरो के रूप में देखना एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस होने वाला है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो वायरल, छात्रों के जज्बे को किया सलाम, Gen Z से मांगी माफी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दो धड़ों में बंटा बॉलीवुड, रणवीर शौरी ने उठाए सवाल

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा ने यूं जताई खुशी

'आदिपुरुष' पर मनोज मुंतशिर का छलका दर्द, बोले— फिल्म का बचाव करना जीवन की सबसे बड़ी भूल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख