1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha apologizes to gen z after neet paper leak protests dharmendra pradhan resignation viral video

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो वायरल, छात्रों के जज्बे को किया सलाम, Gen Z से मांगी माफी

Sonakshi Sinha
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देश भर में जारी छात्रों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया अभियानों के बीच एक बड़ा नया मोड़ देखने को मिल। बीते 36 दिनों से जारी छात्रों के जन-आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से छात्रों के बीच जश्न का माहौल है। 
 
आंदोलन की शुरुआत से ही छात्रों के समर्थन में मुखर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'Gen Z' के जज्बे की तारीफ करते हुए कैमरे के सामने कान पकड़कर माफी मांगती नजर आ रही हैं।
आंदोलन के पहले दिन से ही छात्रों के हक में आवाज उठा रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वे युवाओं की शक्ति और उनके संगठित आंदोलन से प्रभावित होकर यह स्वीकार करती दिखती हैं कि उन्होंने इस पीढ़ी को समझने में भूल की थी।
 
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा हंसते हुए कहती हैं, "भाई! आप जानते नहीं हो कि आपने आज क्या किया है। ब्रो, मैं तो आर्टिस्ट हूं, लेकिन जेन-जी खुद में एक 'आर्ट' है। मैं सच में इस जेनरेशन को बहुत हल्के में लेती थी। सोचती थी कि चार घंटे काम करके थक जाते हैं, इनसे कुछ नहीं होगा... लेकिन आज मैं अपनी उस सोच के लिए माफी मांगती हूं।"
 
इतना कहते ही सोनाक्षी ने कैमरे के सामने अपने कान पकड़कर दंड-बैठक (उठक-बैठक) कीं और अपनी कैप उतारकर जमीन पर फेंकते हुए कहा कि वे अब खुद इस पीढ़ी की तरह बेबाक और निडर बनना चाहती हैं।
 
'आरी-आरी' ट्रैक पर मनाया जश्न 
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आंदोलनकारी छात्रों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बैकग्राउंड में फिल्म का लोकप्रिय गाना 'आरी आरी' लगाया। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन का जिक्र करते हुए व्यवस्था की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। सोनाक्षी ने लिखा था कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर वे चुप नहीं बैठ सकतीं और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ पर जवाबदेही तय होनी ही चाहिए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दो धड़ों में बंटा बॉलीवुड, रणवीर शौरी ने उठाए सवाल