शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. RRR starring Jr NTR and Ram Charan to re release in theatres on May 10
Last Updated : मंगलवार, 7 मई 2024 (18:30 IST)

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

rrr
ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर 2022 में रिलीज हुई थी। यदि आप इसे बिग स्क्रीन पर देखने से चूक गए हैं या फिर देखना चाहते हैं तो एक मौका आपको मिलने जा रहा है। 10 मई को यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैसे भी इन दिनों सिनेमाघर वालों को नई बड़े बजट की फिल्में दिखाने को नहीं मिल रही है तो बेहतर है कि पुरानी हिट मूवी दिखाई जाए, शायद इसीलिए आरआरआर को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। 
 
एक खास बात यह है कि इस बार यह मूवी 3डी प्रिंट में भी रिलीज की जा रही है। 2डी में भी रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जा रहा है। 

 
फिल्म को खासा पसंद किया गया था। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब कोविड के कारण लोगों ने सिनेमाघर जाना कम कर दिया था, इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। 
 
फिल्म के एक्शन सीन और गाने काफी सराहे गए थे। 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर में 'बेस्ट ओरिजनल सांग' का पुरस्कार भी मिला था। 
 
आरआरआर में जूनियर एनटीआर और रामचरण ने लीड रोल निभाए हैं। साथ में अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन भी सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक हैं एसएस राजामौली। 
ये भी पढ़ें
Alia Bhatt फिर हुई डीपफेक का शिकार, इस एक्ट्रेस से बदल दिया चेहरा