बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Romeo and Juliet actress Olivia Hussey Eisley passes away at 73
Last Modified: रविवार, 29 दिसंबर 2024 (12:38 IST)

रोमियो एंड जूलियट एक्ट्रेस ओलिविया हसी का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Olivia Hussey dies
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। साल 1968 में रिलीज फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' फेम एक्ट्रेस ओलिविया हसी का निधन हो गया है। ओलिविया ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ओलिविया हसी के परिवार में उनके पति डेविड ग्लेन आइस्ले और तीन बच्चे – एलेक्स, मैक्स और इंडिया शामिल हैं।
 
ओलिविया के परिवर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, ओलिविया हसी आइस्ले के निधन को अनाउंस करते हुए काफी दुख हो रहा है। अपने घर में करीबियों के बीच वो शांति से हमें छोड़कर चली गईं। उनकी काइंडनेस और वॉर्मथ ने सबके लाइफ को प्रभावित किया। वो अपने पीछे ढेर सारा प्यार और विरासत छोड़कर गईं हैं।
 
ओलिविया को साल 2008 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। हालांकि 2018 में वह ठीक हो गई थीं। ओलिविया का जन्म 17 अप्रैल 1951 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। एक्ट्रेस ने ‘रोमियो एंड जूलियट’ में जूलियट का रोल निभाकर दुनिया भर में पहचान बनाई थी। 
 
'रोमियो एंड जूलियट' में काम करने के बाद ओलिविया का करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'स्टार वार्स: रग स्क्वाड्रन' और 'स्टार वार्स: द ओल्ड रिपब्लिक' जैसे वीडियो गेम में अपनी आवाज दी थी।
ये भी पढ़ें
बिन बुलाए अमिताभ बच्चन की पार्टी में घुस गए थे मीका सिंह, भाई दलेर ने कराई थी नकली बिग बी से बात