1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rohit shetty comedy drama film cirkus motion poster out

रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' फैमिली से कराया इंट्रोड्यूस, इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर

rohit shetty
निर्देशक रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' के बाद पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। अब यह जोड़ी कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रही है। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट से इंट्रोड्यूस कराया गया है। 

 
पोस्टर में कलाकारों के चेहरे पर बने हाव भाव देखने से पता चल रहा है कि फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। पोस्टर में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा, टीकू तलसानिया, व्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव और मुकेश तिवारी की झलक दिखाई गई है। 
 
रोहित शेट्टी ने सर्कस फैमिली से मिलते हुए बताया कि अगले हफ्ते इस फ्लिम का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'सर्कस' की तो इसकी कहानी 1982 में संजीव कुमार और देवेन वर्मा की फिल्म 'अंगूर' से ली गई है। जो कि शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। 
 
कॉमेडी से भरपूर रोहित शेट्टी की यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मदद करने वाले शख्स को दीपिका कक्कड़ ने दिखाई आंखें, हुईं ट्रोल