शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rocky Handsome, John Abraham, Nishikant Kamat
Written By

फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का भविष्य में बन सकता है सीक्वल

रॉकी हैंडसम
बॉलीवुड निर्देशक निशिकांत कामत ने कहा है कि उन्होंने अभिनेता जॉन अब्राहम से फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का सीक्वल बनाने के बारे में बातचीत की है।
'रॉकी हैंडसम' में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का था, जो एक लड़की को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के लिए कानून को अपने हाथ में ले लेता है।
 
निर्देशक ने सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी कोई कहानी हमारे पास नहीं है, लेकिन हमने और जॉन ने इस बारे में बात की है कि अगर संभव हुआ तो हम 'रॉकी हैंडसम' का सीक्वल जरूर बनाएंगे।
 
इस साल की शुरुआत में यह फिल्म आई थी। इसकी कहानी कोरियाई फिल्म 'द मैन फ्रॉम नोव्हेयर' पर आधारित थी। निशिकांत को लगता है कि भारत में ज्यादातर एक्शन आधारित फिल्में पुरुषों पर केंद्रित होती हैं। थोड़ी-बहुत ही फिल्में ऐसी आ रही हैं, जो महिलाओं पर केंद्रित हैं। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
'पिंक' की शूटिंग के दौरान क्रू के कई व्यक्ति रो पड़े थे : अमिताभ