1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first week Box Office Collection

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पहले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन | Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first week Box Office Collection

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office Collection: धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर निर्मित-निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 46 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर करीब 73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 
 
'गली बॉय' के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है।
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
भूमि पेडनेकर बोलीं- हर फिल्म में देती हूं अपना 200 प्रति‍शत