1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection day 2 report

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं किया था।
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम महज 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। दूसरे दिन 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। 
 
फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.15 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार को फिल्म का कलेक्शन थोड़ा और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। 
 
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर ने 7 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आईएफएफएम में होगा परेश रावल की 'द स्टोरीटेलर' का प्रीमियर