ganesh chaturthi

कांतारा: चैप्टर 1 ने पहले ही हफ्ते में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन

Updated: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (17:15 IST)
ऋषभ शेट्टी और होम्बाले फिल्म्स की 'कांतारा: चैप्टर 1' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और पहले दिन से ही सफलता के नए मानक स्थापित कर रही है। पूरे देश में शानदार रिव्यू मिलने के बाद, यह फिल्म दर्शकों और आलोचकों दोनों के दिलों को जीत रही है। 
 
पहले से ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही 'कांतारा: चैप्टर 1' लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब, फिल्म ने अपनी यात्रा में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, पहले पूरे सप्ताह में ही 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया और अब इसकी कुल ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कमाई 509.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें कांतारा: चैप्टर 1 की ग्लोबल कमाई 509.25 करोड़ रुपए बताई गई है।
 
उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, दिव्य सिनेमई तूफ़ान बॉक्स ऑफिस पर और ऊँचाईयों को छू रहा है। #KantaraChapter1 ने अपने पहले हफ्ते में दुनिया भर में 509.25 करोड़+ कमाई की है! #BlockbusterKantara अब भी आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

ALSO READ: कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 रिव्यू: ऋषभ शेट्टी का प्रीक्वल इतिहास, पौराणिकता और रोमांस का संगम
 
कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।
 
यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख