1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Indian Idol Badshah has some heartwarming words for Dharmesh as a father

इंडियन आइडल 16 : धर्मेश के लिए एक पिता के रूप में बादशाह ने कहे कुछ दिल छूने वाले शब्द

Sony TV Singing Reality Show
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। यह शो दिल को छू लेने वाले थीम - 'यादों की प्लेलिस्ट: जहां आवाज़ें आज वाली और गाने आप वाले' के तहत पुरानी यादों और धुनों की एक लहर लेकर आ रहा है। 
 
आज की प्रतिभाओं को बीते ज़माने के गानों के साथ मिलाने का वादा करते हुए, यह सीजन भावनाओं, यादों और असाधारण प्रतिभा के सफर के साथ भारतीय संगीत की आवाज़ों का एक संगीतमय उत्सव होगा।
आखिर क्यों बादशाह प्रतियोगी धर्मेश की कहानी से इतने प्रभावित हुए 
एक पिता का दूसरे पिता के लिए एक दिल को छू लेने वाला, अनकहा संदेश साझा करते हुए। धर्मेश चंडीगढ़ के एक संगीत से जुड़े परिवार से हैं और उन्होंने 2019 से अपनी बेटी को नहीं देखा है, यानी उनके बच्चे के जन्म के कुछ ही महीने बाद। इस दर्द ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया, लेकिन संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बन गया। उनकी कहानी बादशाह से गहराई से जुड़ती है, जो अपने बच्चे से दूर रहने के दर्द को भी समझते हैं।
 
उनकी कहानी से प्रभावित होकर, जज बादशाह ने कहा, मुझे निराश मत करो। किसी इंसान को निराश मत करो। किसी पिता को निराश मत करो। धर्मेश, अपने इमोशन को इतना हावी मत होने दो। मुझे पता है ये इमोशन क्या है, मैं भी अपनी बच्ची से दूर रहता हूं।
 
इंडियन आइडल का नया सीज़न 18 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव शुरू होने जा रहा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब सुनील शेट्टी ने सलमान खान को बताया था 'दुनिया का सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला इंसान', सुपरस्टार की एक्टिंग को लेकर कही थी यह बात