1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rishab shetty learned traditional martial art kalaripayattu for kantara chapter 1

कांतारा चैप्टर 1 के लिए जमकर तैयारी कर रहे ऋषभ शेट्टी, कालारीपायट्टू की ले रहे ट्रेनिंग

Kantara Chapter 1
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी इंडस्ट्री के सबसे डेडीकेटेड एक्टर्स में से एक हैं, और उन्होंने 'कंतारा' में अपनी एक्टिंग स्किल को सभी के सामने पेश किया है। फिल्म एक बहुत बड़ी हिट बनकर सामने आई और ऋषभ शेट्टी को इसके लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। बता दें कि एक्टर ने दुनिया को अपनी फिल्म के जरिए भारत के हार्टलैंड की एक कमाल की कहानी दिखाई। 
 
फिल्म 'कांतारा' में ऋषभ शेट्टी का समर्पण साफ देखने मिला था, और अब वह अपनी अगली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में इस लेवल को और भी ऊपर उठाने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए वह कालारीपायट्टू सीख रहे हैं।
 
ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया पर कालारीपायट्टू ट्रेनिंग सेशन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह कलारीपयट्टू का अभ्यास करते दिख रहे हैं। उन्होंने काला बरगद पहना हुआ है, मैरून रंग का दुपट्टा बांध रखा है, बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और तलवार और ढाल पकड़ रखी है।
 
'कांतारा' में ऋषभ ने कंबाला रेस सीक्वेंस को खुद से ही परफॉर्म किया था। ऐसे में अब, वह कालारीपायट्टू सीख रहे हैं, जो असल में उनके द्वारा अपने दर्शकों के लिए कुछ नया लाने के लिए उनके समर्पण और जुनून को दिखाता है। बता दें कि दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे साइंटिफिक मार्शल आर्ट में से एक मानी जाने वाली कालारीपायट्टू की उत्पत्ति केरल में हुई थी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
श्रद्धा कपूर ने क्यों नहीं किया सलमान, शाहरुख और आमिर खान संग काम? बताई वजह