मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Riddhima Kapoor Sahni reveals Rishi Kapoors last two wishes
Last Modified: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (12:11 IST)

रिद्धिमा कपूर ने बताई पिता ऋषि कपूर की आखिरी दो ख्वाहिशें, बोलीं- अब पूरी होने वाली है

rishi kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। ऋषि कपूर के निधन के 4 साल बाद फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। वहीं अब ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने अपने दिवंगत पिता की आखिरी दो ख्वाहिशों के बारे में बताया है। 
 
रिद्धिमा कपूर ने बताया कि उनके पिता रणबीर की शादी और बांद्रा में स्थित उनका घर पूरी तरह से बना हुआ देखना चाहते थे। जूम संग बातचीत में रिद्धिमा कपूर साहनी ने बताया कि उनके पिता की दोनों आखिरी ख्वाहिशें उनके देहांत के बाद अब पूरी होने वाली हैं। 
 
रिद्धिमा ने कहा, पापा की आखिरी दो इच्छाएं थीं, पहली रणबीर की शादी करना और दूसरी घर को तैयार करना। अब घर लगभग बनकर तैयार है, रणबीर की शादी भी हो चुकी है। जब उनीक ये दोनों इच्छाएं पूरी हो रही थीं, तब हम सभी काफी इमोशनल थे। 
 
रिद्धिमा ने कहा, मैं वाकई चाहती हूं कि वह हमारे साथ यहां होते, लेकिन मुझे लगता है कि भगवान की कुछ और ही योजना थी। पापा हमेशा चाहते थे कि मेरी शादी बड़े धूमधाम से हो और उन्होंने ऐसा कराया भी था। जब रणबीर की शादी का समय आया तो भाई ने साफ कहा कि मैं अपनी शादी सिंपल चाहता हूं।
 
रिद्धिमा ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा, आलिया परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी रहीं। जब पिता ऋषि कपूर इलाज के लिए विदेश गए और उसी दौरान उनकी दादी का निधन हो गया था, तब आलिया न केवल उनके साथ रहीं, बल्कि उन्होंने सारे इंतजाम भी निजी तौर पर किए थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
एआर रहमान और मोहिनी डे के लिंकअप की खबरों पर बेटे अमीन ने दिया रिएक्शन, बोले- मेरे पिता एक लेजेंड