1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. badshah reacted on dating rumors with pak actress hania aamir
Last Modified: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (10:50 IST)

क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे बादशाह? सिंगर ने बताया रिश्ते का सच

Badshah girlfriend
फेमस रैपर-सिंगर बादशाह बीते कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। बीते दिनों बादशाह हानिया संग दुबई में हैंगआउट करते भी नजर आए।
 
वहीं अब बादशाह ने हानिया संग अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। साहित्य आजतक 2024 में पहुंचे बादशाह से पूछा गया कि वह दुबई की गलियों में 'वे हानिया' गाना खूब गा रहे हैं। क्या चक्कर है? इस पर बादशाह बोले, दुबई की गलियों में रहने दो इस गाने को। 
 
बादशाह ने कहा, कुछ नहीं बहुत अच्छी दोस्त हैं। बहुत अच्छा कनेक्ट है। जब भी मिलते हैं खूब मस्ती करते हैं। और तो कुछ नहीं। वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।
 
बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उन्होंने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। शादी के 8 साल बाद 2020 में दोनों अलग हो गए थे। बादशाह और जैस्मीन की एक बेटी भी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पुष्पा 2 : द रूल के गाने किसिक के लॉन्च से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने वाराणसी पहुंचीं श्रीलीला