1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. richa chadha wanted to become a journalist not actress

पत्रकार बनना चाहती थीं भोली पंजाबन, फिर यूं एक्ट्रेस बनीं ऋचा चड्ढा

Richa Chadha Birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा 18 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1986 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। ऋचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 
 
इसके बाद ऋचा चड्ढा ने थिएटर का रुख किया। ऋचा चड्ढा ने फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऋचा चड्ढा ने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली में ही पूरी की। ऋचा मुंबई सोशल मीडिया में पीजी डिप्लोमा करने आई थीं। 

ऋचा के माता-पिता चाहते थे कि वह एक टीवी जर्नलिस्ट बनें। हालंकि पीजी डिप्लोमा करने के बाद ऋचा मुंबई आ गईं। ऋचा चड्ढा को अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से काफी लोकप्रियता मिली। वहीं फिल्म 'फुकरे' में उनके किरदार भोली पंजाबन गया। 
 
फिल्म 'फुकरे' के लिए ऋचा को बेस्ट कॉमेडियन का स्क्रीन पुरस्कार मिला। उन्हें फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
भारतीय-अमेरिकी कैटलिन सैंड्रा नील बनीं मिस इंडिया यूएसए 2024