sundarkand

जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, जमानत अर्जी खारिज, सलाखों के पीछे ऐसे बिता एक्ट्रेस का दूसरा दिन

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (16:43 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती मुंबई के भायखला जेल में हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई है। अब उन्हें 14 दिन जेल में ही रहना होगा। रिया को एनसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

 
रिया चक्रवर्ती को जेल की महिला विंग में रखा गया है। उनकी लीगल टीम उन्हें जमानत दिलाने की कोशिश में लगी है। रिया के साथ ही शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और अब्‍दुल बासित परिहार को भी जमानत नहीं मिली है।
 
रिया चक्रवर्ती जेल में दूसरे दिन भी बाकी कैदियों की तरह सुबह रोल कॉल पर 6 बजे उठीं। सुबह रिया को नाश्ते में पोहा और चाय दी गई। रिया ने जेल मेस में लंच किया। उन्हें दाल, चावल, रोटी और आलू की सब्जी दी गई। डिनर करने के बाद वह अपने जनरल बैरक के सर्कल नंबर 1 सेल में रहीं।
 
सुरक्षा कारणों के चलते रिया को अलग सेल में रखा गया है। इसी में शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को रखा गया था। रिया का सेल इंद्राणी मुखर्जी के पास में ही है। यह सेल एक लॉकअप की तरह है। इसमें तीनों ओर दीवारें हैं। एक तरफ ग्रिल है। 
 
बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सुशांत के करीबी और परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इसी को लेकर सुशांत के पिता ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख