Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम की रिलीज डेट आई सामने

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (14:26 IST)
अक्षय कुमार के फैंस को उनकी फिल्म लक्ष्मी बम का इंतजार था जो ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड 19 के चलते उनके हाथ से यह मौका जाता रहा। बाद में उन्हें यह सुन कर तसल्ली मिली कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी और इस बात की जोर-शोर से घोषणा भी हुई, लेकिन इस बात को इतना ज्यादा वक्त हो गया कि फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई। 

ALSO READ: कंगना रनौट के ऑफिस पर बीएमसी का छापा, एक्ट्रेस बोलीं- सपना टूटने का वक्त आ गया
खबर है कि यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज की जाएगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह एक बड़ी फिल्म है और ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले इसे दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर दिखाएंगे ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिले। यही कारण है कि इसकी‍ रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि लक्ष्मी बम का अभी थोड़ा काम बाकी है। निर्देशक चाहते हैं कि एक-दो दिनों की शूटिंग हो तभी यह फिल्म रिलीज के लिए रेडी हो पाएगी। 

ALSO READ: सैफ ने एक बार कहा था ‘पत्नी को होना चाहिए HOT’, तो क्या इसी वजह से एक्टर ने की करीना से शादी
अक्षय कुमार इस समय इंग्लैंड में हैं जहां पर वे फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग कर रहे हैं। वे वहां से लौटने के बाद ही लक्ष्मी बम की बची शूटिंग कर पाएंगे। अक्की के फैंस को थोड़ा इंतजार और करना होगा। 

Show comments

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

6 साल बाद टूटने जा रही है सपना चौधरी की शादी, बताई पति वीर साहू से तलाक लेने की वजह, लगाए गंभीर आरोप

जब एक्टिंग क्लास में झाड़ू लगाते-लगाते रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख