मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. भोपाल में बाघों पर पत्थर फेंकने वालों पर भड़कीं रवीना टंडन, कहा सुरक्षा के लिए कोई नहीं
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (16:51 IST)

भोपाल में बाघों पर पत्थर फेंकने वालों पर भड़कीं रवीना टंडन, कहा सुरक्षा के लिए कोई नहीं

Raveen Tandon
हाल ही में रवीना टंडन भोपाल शूटिंग के लिए गई थीं और ब्रेक लेकर वे वन विहार सैर के लिए पहुंचीं। वहां पर उन्होंने देखा कि वन विहार में आए लोग जानवरों को सताते हैं। उनके बाड़े की जाली को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही बाघों को पत्थर फेंकते हैं। इस पर रवीना भड़क गईं। 
 
 
सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें लोग जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। रवीना ने लिखा है- वन विहार, भोपाल। मध्य प्रदेश। पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं।
 
रवीना के ट्वीट का असर हुआ है। वन विहार मैनेजमेंट हरकत में आया और उसने रवीना को जवाब दिया है- वन विहार मैनेजमेंट इस मामले की जांच कर रहा है। दोषी पाए जाने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करना वन्यजीवन संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है। 
 
रवीना की लोगों ने सराहना की है कि उन्होंने जानवरों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है।  
ये भी पढ़ें
सेक्सी सनी लियोन जब गंदे पानी और मरी मछलियों के बीच पहुंचीं और अगले दिन हुईं बीमार