1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh to play shaktimaan mukesh khanna react

ranveer singh to play shaktimaan mukesh khanna react

नी पिक्चर्स ने फिल्म शक्तिमान का ऐलान किया था

Movie Shaktimaan
Shaktimaan Movie : मुकेश खन्ना ने सुपरहिट टीवी सीरियल 'शक्तिमान' में मुख्य किरदार निभाया था। बीते साल फिल्म 'शक्तिमान' का ऐलान किया गया था। सोनी पिक्चर्स ने फिल्म शक्तिमान का ऐलान किया था और मुकेश खन्ना को इसका क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया था। 
 
हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। वहीं अब इन खबरों पर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। 
 
मुकेश खन्ना ने कहा, ये सब एक मार्केट अफवाह है। अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसलिए इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि, इस बारे में हम जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज करेंगे।
 
बता दें कि 'शक्तिमान' को 1997 में दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया गया था। शक्तिमान के रूप में फैंस आज भी मुकेश खन्ना को मिस करते हैं। शक्तिमान पर बन रही इस फिल्म को बेसिल जोसेफ डायरेक्ट कर सकते हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कुछ रीत जगत की ऐसी है शो गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाएगा : मीरा देओस्थले