• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. up police recruitment exam actress sunny leone photo on admit card
Last Modified: रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (12:22 IST)

सनी लियोनी के नाम पर जारी हुआ यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, अफसरों के उड़े होश

एडमिड कार्ड में सनी लियोनी के नाम के साथ उनका पता भी दर्ज

up police recruitment exam actress sunny leone photo on admit card - up police recruitment exam actress sunny leone photo on admit card
Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में सनी लियोनी से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प‍रीक्षा का एक एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी के नाम पर जारी हुआ है। इस एडमिड कार्ड पर सनी की तस्वीर भी लगी हुई है। 
 
एडमिड कार्ड में सनी लियोनी के नाम के साथ उनका पता भी दर्ज है। जब इसकी जानकारी अफसरों को लगी तो वे हैरान रह गए। जांच में पता लगा कि सनी लियोनी के नाम से आवेदन करने वाले का सेंटर तिर्वा कस्बे के सोनेश्री बालिका महाविद्यालय आया था। 
 
Photo Credit : Twitter
हालांकि, परीक्षा की नियत तारीख और समय पर कोई भी इस प्रवेश पत्र के साथ पेपर देने के लिए नहीं पहुंचा। अफसरों का कहना है कि यह किसी की शरारत है। सनी लियोनी की फोटो वाला यह प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
इससे पहले 2022 में भी कर्नाटक में शिक्षक पात्रता परीक्षा के एक अभ्यर्थी के हॉल टिकट पर सनी लियोनी की तस्वीर छवी हुई थी। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
ये भी पढ़ें
Rashmika Mandanna की फ्लाइट की करना पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, एक्ट्रेस बोलीं- मौत से बच गए...