1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh talks about starting a day after marrige deepika padukone

दीपिका पादुकोण से शादी के बाद कुछ ऐसे होती है रणवीर सिंह के दिन की शुरुआत

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति हूं। दीपिका मुझे घर पर रसम चावल पका के खिलाती है।

Deepika Padukone
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जो भी करते है सुर्खियां बनने में देर नहीं लगती है। जब से रणवीर और दीपिका की शादी हुई है तब से उनके फैंस उनकी खुशहाल जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है। रणवीर सिंह दीपिका से शादी होने के बाद खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं।


हाल में रणवीर ने यह खुलासा किया कि दीपिका पादुकोण अपने हाथों से उन्हें क्या बनाकर खिलाती हैं। साथ ही बताया है कि आखिर उनके दिन की शुरूआत कैसी होती है। एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि उनके दिन की शुरूआत उनकी पहली चाय से होती है। दीपिका सबसे पहले रणवीर के लिए चाय बनाकर लाती हैं और फिर उन्हें देती हैं। 
 
दिन की शुरुआत भजन से
वहीं इसके बाद दीपिका रणवीर के लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद है। दीपिका बिना नाश्ता किए रणवीर को जाने नहीं देती हैं। साथ ही रणवीर ने कहा कि, उनके दिन की शुरुआत भजन के साथ भी होती है। क्योंकि दीपिका सुबह जैसे ही जागती हैं वो भजन लगा देती हैं। दीपिका को भजन काफी पसंद है। वो भजन लगाने के बाद कुछ और सुनती हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या दीपिका को उनकी तरह का ही म्यूजिक पसंद है। रणवीर कहते हैं कि कुछ हद तक। लेकिन दोनों के च्वाइस में बहुत अंतर भी है। कुछ म्यूजिक कलेक्शन मेरे ऐसे हैं, जो दीपिका नहीं सुनती हैं। वह थोड़े मेलोडियस गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। जबकि मैं उनके पसंद का हर संगीत सुन लेता हूं।
 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में परिवार और दोस्तों को मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई थी। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त है। वहीं, दीपिका पादुकोण भी जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।
अगला लेख
सोनचिड़िया : दर्शकों को एक रोमांचक सवारी पर ले जाने के लिए है तैयार!