ganesh chaturthi
✕

'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे रणवीर सिंह

Updated: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (13:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज करके फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है। 
 
सोशल मीडिया पर चर्चा और जोश के बीच, सारेगामा इंडिया ने जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के साथ मिलकर धुरंधर का टाइटल ट्रैक पेश किया है – जो बहुत ही जोश और एनर्जी से भरा है। यह गाना एक लिरिकल वीडियो के साथ आया है, जिसमें रॉ और रियल एनर्जी साफ़ नजर आ रही है। 
 
गाने का वीडियो अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर लाइव है और ऑडियो सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है। हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक़ और रंजीत कौर की आवाज़ों ने इसे और भी दमदार बनाया है। 
 
गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। हनुमानकाइंड का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसमें अपनी रैप स्टाइल और देसी अंदाज दिखाया है, जो रणवीर सिंह की स्क्रीन पर मौजूदगी के साथ बिलकुल फिट बैठती है।
 
म्यूज़िक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाश्वत सचदेव कहते हैं, ‘ना दे दिल परदेसी नूं’ एक फोक क्लासिक है। इसे धुरंधर के लिए दोबारा बनाना मेरे लिए सम्मान की बात थी पर साथ यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा था, और मैंने इसकी धुन उसी जोश से तैयार की। 
 
उन्होंने कहा, ओजस गौतम (धुरंधर फिल्म डी.ए.) और मैंने इसे तब तक बनाया जब तक यह फिल्म की धड़कन ना बन जाए। बाद में, एक रात स्टूडियो में आदित्य धर, हनुमानकाइंड और मैंने मिलकर एक इम्प्रोम्प्टू रैप रिकॉर्ड किया, जिसने इसमें  एनर्जी भर दी। यह वर्ज़न पुराने और नए दोनों दर्शकों को जोड़ता है।”

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
रणवीर सिंह के नए और धमाकेदार लुक ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और अब ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक सोने पे सुहागा वाली बात हो गयी! यह गाना दर्शकों को यह बताता है कि अपने अंदर की ताकत, अपने भीतर के धुरंधर को पहचानो!
 
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार स्टारकास्ट नज़र आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और ज्योति देशपांडे व लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख