Daily Horoscope
✕

एल्विश यादव की बढ़ी मुश्‍किलें, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है मामला

Updated: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (12:25 IST)
'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी ने पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने एल्विश और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपितों को पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है। 
 
ईडी लखनऊ जोनल मुख्यालय ने एल्विश यादव, राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया, चंडीगढ़ की कंपनी स्कॉय डिजिटिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इस कंपनी के संचालक गुरकरन सिंह धालीवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी की जांच में आरोपितों द्वारा सांपों का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की पुष्टि हुई है।
 
एल्विश और फाजिलपुरिया ने सांपों के साथ गाना शूट किया था। ईडी एल्विश व फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपए कीमत की संपत्तियों को भी जब्त कर चुका है। लखनऊ स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय ने गुरुग्राम में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
स्कॉय डिजिटल कंपनी द्वारा म्यूजिक वीडियो में सांपों का व्यावसायिक इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये कमाए गए। जोकि कानूनन अपराध है। ईडी की पड़ताल के मुताबिक, कंपनी ने चार गानों के लिए सिंगर फाजिलपुरिया को एक करोड़ रुपए का भुगतान किया। जबकि यूट्यूब वीडियो से एल्विश ने भी लाखों रुपए की कमाई की। 
 
बता दें कि मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ सांपों के जहर का कारोबार करने के आरोप में नोएडा में नवंबर 2023 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एल्विश पर संगठित गिरोह बनाकर सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा व एनसीआर के फार्म हाउस, नामचीन होटलों, क्लब में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराने का भी आरोप था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख