Hanuman Chalisa

Box Office पर कैसी है रणवीर सिंह की सिम्बा की शुरुआत

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (16:21 IST)
2018 की आखिरी फिल्म 'सिम्बा' भी रिलीज हो गई। रणवीर सिंह इस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षण हैं जिनकी इसी वर्ष रिलीज हुई 'पद्मावत' 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई। रणवीर अब बड़े सितारे बन गए हैं और अपने नाम के बल पर थिएटर में भीड़ जुटा लेते हैं। 
 
रणवीर के अलावा रोहित शेट्टी भी सिम्बा से जुड़ा बड़ा नाम हैं। लगातार हिट देने के कारण वे रोहित शेट्टी से रो‍-हिट शेट्टी बन चुके हैं। दर्शकों की नब्ज की रोहित को अच्छी पहचान है और दर्शक भी रोहित का नाम होने से मनोरंजन की उम्मीद लेकर सिनेमाघर में जाते हैं। 
 
सिम्बा का ट्रेलर खासा पसंद किया गया है। फिल्म के दोनों कलाकार रणवीर और सारा अली खान लोकप्रिय हैं। रोहित शेट्टी भी बड़ा नाम हैं। ये सब पर्याप्त कारण हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ले। 
 
सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन में भी शुरुआत धांसू हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में फिल्म की ओपनिंग बेहतरीन है। 
 
पहले दिन के आंकड़े की बात की जाए तो सुबह की शुरुआत को देखते हुए यह 20 करोड़ के आसपास लगता है। यदि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा जोरदार होता है तो कलेक्शन और ज्यादा भी हो सकते हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख