1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ranveer Singh, Simmba 2, Rohit Shetty, Cirkus

सिम्बा 2 के लिए रणवीर सिंह ने की फील्डिंग शुरू, क्या रोहित मानेंगे?

रणवीर सिंह
28 दिसम्बर 2020 को रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' को रिलीज हुए दो वर्ष पूरे हो गए। यह फिल्म रोहित शेट्टी ने बनाई थी और बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट रही थी। 
 
रणवीर और रोहित एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'सर्कस' जो कि अंगूर का रीमेक बताई जा रही है। हीरोइन के रूप में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस को चुना जा चुका है। 
 
सिम्बा को दो वर्ष पूरे होने पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें वे फनी हरकत करते नजर आ रहे हैं जबकि रोहित अपने काम में व्यस्त हैं। 
 
 
रणवीर ने लिखा है कि सर्कस के सेट पर सिम्बा 2 की फील्डिंग उन्होंने शुरू कर दी है। देखना ये है कि रणवीर के इस आइडिए पर रोहित विचार करते हैं या नहीं। 
 
 
रोहित की 'सूर्यवंशी' बन कर तैयार है और परिस्थितियां सामान्य होते ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सर्कस वे बना रहे हैं। इसके बाद वे गोलमाल 5 शुरू कर सकते हैं। संभव है कि इसके बाद वे सिम्बा 2 बनाएं। सिम्बा में रणवीर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे और उनकी हीरोइन थीं सारा अली खान। 
अगला लेख
सलमान के बिना सूरज बड़जात्या बनाएंगे फिल्म, अमिताभ को किया साइन