सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh says rocky aur rani kii prem kahaani will give feel of kabhi khushi kabhie gham
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (13:00 IST)

रणवीर सिंह बोले- 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' दर्शकों को दिलाएगी 'कभी खुशी कभी गम' की याद

Ranveer Singh
ranveer singh on rocky aur rani kii prem kahaani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
 
आलिया और रणवीर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने दावा किया की 'रॉकी और रानी प्रेम कहानी' देखकर दर्शकों को 'कभी खुशी कभी गम' की याद आ जाएगी। रणवीर के इस दावे के बादफैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 
 
रणवीर सिंह ने कहा, यह फिल्म करण जौहर की उनकी स्टाइल वाली फिल्म है। फिल्म कभी खुशी कभी गम वाली फील वापस लाती है। करण जौहर उस तरह का सिनेमा वापस ला रहे हैं, जिसे बड़े पर्दे पर देखकर हम बड़े हुए हैं। ये हमारी लाइफ का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है।
 
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'मेड इन हेवन सीजन 2' को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कल्कि कोचलिन