शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh kisses deepika padukone on filmfare award
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (13:50 IST)

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद भरी महफिल में रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को किस

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद भरी महफिल में रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को किस | ranveer singh kisses deepika padukone on filmfare award
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन हाल ही में मुंबई में किया गया। इस इवेंट में रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। खास बात यह है कि रणवीर को यह अवॉर्ड उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के हाथों से मिला। 

 
वहीं अवॉर्ड मिलने के बाद रणवीर सिंह भरी महफिल में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाते नजर आए। रणवीर ने स्टेज पर अपनी लेडीलव को किस किया। रणवीर और दीपिका का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में दीपिका पादुकोण को हाथ पकड़कर खींचते हुए रणवीर स्टेज तक खींचकर लाते दिख रहे हैं। हैं। इसके बाद मंच पर मौजूद करण जौहर से दीपिका गले मिलती हैं और फिर रणवीर वाइफ को गले लगाते हुए किस करने लगते हैं।
 
ये भी पढ़ें
Happy Birthday : कभी राजकुमार राव के अकाउंट में थे सिर्फ 18 रुपए, चेहरे पर गुलाब जल लगाकर जाते थे ऑडिशन देने