• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor was not the first choice of film animal
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (14:35 IST)

'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर नहीं थे पहली पसंद, इस साउथ स्टार को किया गया था अप्रोच

'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर नहीं थे पहली पसंद, इस साउथ स्टार को किया गया था अप्रोच | ranbir kapoor was not the first choice of film animal
Film Animal Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देखने को मिला है।
 
वहीं इससे पहले रिलीज हुए '‍एनिमल' के पोस्टर में भी रणबीर कपूर का एक अलग अवतार देखने को मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स ने रणबीर से पहले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को अप्रोच किया था। 
 
बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा हमेशा से ही महेश बाबू के साथ काम करने के लिए हमेशा ही काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं महेश बाबू को भी इस फिल्म की स्क्रिप्ट और उद्देश्य काफी पसंद आया था। 
 
लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से महेश बाबू इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। जब महेश बाबू ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया, तब रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया था।
 
इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डार्क कैरेक्टर में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना से पहले फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद में किसी वजह से साउथ एक्ट्रेस ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
Salaar vs Dunki : प्रभास क्यों ले रहे शाहरुख खान से टक्कर