1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film khichdi 2 mission paanthukistan teaser out

सीक्रेट मिशन पर निकला पारेख परिवार, 'खिचड़ी 2' का मजेदार टीजर रिलीज

Khichdi 2 Teaser
Khichdi 2 Teaser: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खिचड़ी' ने दर्शकों का खूब हंसाया था। यह फिल्म अपनी ह्यूमर स्टाइल और दमदार कलाकारों की वजह से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। अब 13 साल बाद 'खिचड़ी 2' सभी को गुदगुदाने पर्दे पर लौट रही है।
 
मेकर्स ने हाल ही में 'खिचड़ी 2' का मजेदार टीजर रिलीज किया है। इस बार पारेख परिवार 5 करोड़ के बदले एक सीक्रेट मिशन पर पंथुकिस्तान जाने वाला है। टीजर की शुरुआत में हिमांशु कहते हैं, 'हर मिशन इम्पॉसिबल होता है। किसी को टाइगर पूरा करता है तो किसी को पठान।' 
 
इसके बाद आवाज आती है अब हमारे पास एक गुप्त मिशन के लिए 'महान' पारेख परिवार है। टीजर में पता चलता है कि हिमांशु गायब हो जाएगा। कीर्ति कुल्हारी भी खिचड़ी 2 में अपनी भूमिका दोहराएगी, जबकि प्रतीक गांधी एक विशेष उपस्थिति में दिखाई देंगे।
 
'खिचड़ी 2' में सुप्रिया पाठक, जमनादास मजीठिया, राजीव मेहता, आनंग देसाई, वंदना पाठक और कीर्ति कुल्हारी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित है। 'खिचड़ी 2' दिवाली के मौके पर 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लंबी छुट्टियों में आपको बिहार के इन 5 पर्यटन स्थलों पर ज़रूर जाना चाहिए