रणबीर कपूर की 'शमशेरा' का टीजर रिलीज, इस दिन सामने आएगा फिल्म का ट्रेलर | ranbir kapoor film shamshera teaser released
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें वह एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
साथ ही इस बात का भी खुलासा कर दिया गया है कि फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर कब रिलीज होगा। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होगा। शमशेरा का ट्रेलर कई बड़े शहरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के टीजर में रणबीर के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। टीजर में संजय दत्त का किरदार काफी खतरनाक दिख रहा है। टीजर में बीहड़ और रेतीला इलाका नजर आ रहा है। रणबीर कपूर डाकुओं की टोली के साथ घुड़सवारी करते नजर आ रहे है। वह जंगलों में अंग्रेज सैनिकों संग लड़ते दिख रहे हैं।
इस फिल्म में रणबीर कपूर डकैक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आजादी से पहले की इस कहानी को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
