सम्बंधित जानकारी
- क्रिकेटर के साथ सोने को लेकर अर्शी खान ने दी सफाई
- ब्लैक बिकिनी में सेक्सी लुक्स देतीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा
- निर्देशक ने किया रेस 3 में अनिल कपूर का एंट्री सीन का खुलासा
- 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 10, एक नहीं दो अमिताभ बच्चन से होगा मुकाबला
- सलमान से पीछा छुड़ाया तो अब इस खान से टकराईं ऐश्वर्या राय बच्चन
रणबीर ने आखिरकार जाहिर किया आलिया भट्ट के लिए प्यार, बॉलीवुड में नया कपल तैयार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक-दूसरे के लिए प्यार वाली बातें कह रहे थे। इससे सभी को दोनों के रिलेशनशिप में होने की बातें पता चल रही थी। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इसका इज़हार नहीं किया। इस बार रणबीर ने आलिया के लिए अपना प्यार कबूल कर लोगों को चर्चा का विषय दे दिया है।
रणबीर और आलिया एकसाथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। इसलिए दोनों की नज़दीकियों की खबरें हवा ले रही थी। इसके बाद कभी आलिया, तो कभी रणबीर एक-दूसरे को अपना क्रश बता रहे थे। इससे फैंस को खुशी ज़रुर हुई लेकिन खबर पक्की ना होने तक सभी शांत थे। अब रणबीर ने खुद उनके प्यार का खुलासा किया है और इससे उनके फैंस काफी खुश हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर से आलिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस सवाल को अवॉइड नहीं किया बल्कि कहा कि यह अभी नया है और मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। इसे आगे बढ़ने के लिए समय चाहिए और इसे स्पेस की जरूरत है। एक एक्टर के तौर पर, एक पर्सन के तौर पर आलिया अभी बह रही हैं। जब मैं उनका काम देखता हूं, जब मैं उनकी एक्टिंग देखता हूं, यहां तक कि लाइफ में भी, वो जो कुछ करती हैं वह ऐसा है जो मैं खुद करना चाहता हूं। यह हमारे लिए नया है, इसलिए इसे थोड़ा और आगे बढ़ने दें।
रणबीर का यह जवाब तो सभी के दिल को छु गया। आलिया का भी सिद्धार्थ मल्होत्रा से हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। रणबीर भी काफी समय से सिंगल हैं। ऐसे में ये दोनों बॉलीवुड के क्युट कपल्स बन सकते हैं। पहले आलिया कहा करती थीं कि रणबीर उनके क्रश हैं। अब रणबीर से आलिया का नाम हर वक्त सुना जा सकता है। यहां तक कि रणबीर की मां जिन्हें आजतक उनकी एक भी गर्लफ्रेंड पसंद नहीं आई है, उन्हें आलिया बहुत पसंद हैं।
हाल ही में यह भी पता चला है कि रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को तोहफे में एक कस्टम ज्वेलरी गिफ्ट की है। इस पर आलिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि शानदार ब्रेसलेट गिफ्ट करने के लिए थैंक यू रिद्धिमा कपूर साहनी। अब जब पूरा परिवार उन्हें अपना रहा है तो बॉलीवुड भी खुश ही है। दोनों की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।
