शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor alia bhatt wedding updates neetu kapoor mehndi photo
Written By
Last Updated : गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (13:14 IST)

रणबीर-आलिया की शादी में नीतू कपूर ने लगाई दिवंगत पति ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी, शेयर की तस्वीर

Mehndi Ceremony
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है।

 
13 अप्रैल को रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी आयोजित हुई। मेहंदी सेरेमनी में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने हाथों की मेहंदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
नीतू कपूर के हाथ में लगी मेहंदी में उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा नजर आ रहा है। बता दें कि साल 1979 में 13 अप्रैल को ही नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सगाई भी हुई थी। 
 
मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया की हल्दी सेरेमनी भी आयोजित हुई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 'वास्तु' अपार्टमेंट में चल रहे हैं। यह कपल इसी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को सात फेरे भी लेने वाला है। खबरों के अनुसार शादी के बाद शाम को रणबीर-आलिया मीडिया के सामने भी आएंगे।