गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ramayana ram arun govil come mumbai for business
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 मई 2020 (14:42 IST)

मुंबई बिजनेस करने आए थे अरुण गोविल, बोले- भगवान राम को शायद कुछ और ही मंजूर था

मुंबई बिजनेस करने आए थे अरुण गोविल, बोले- भगवान राम को शायद कुछ और ही मंजूर था - ramayana ram arun govil come mumbai for business
रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन के बाद इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित हो रही है। इस सीरियल की स्टारकास्ट भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई इनके बारें में अधिक से अधिक जानना चाहता है।

 
हाल ही में रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल एक न्यूज चैनल के शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से साझा किए। अरुण गोविल ने बताया कि वह मुंबई एक्टिंग नहीं बल्कि बिजनेस करने आए थे। लेकिन भगवान राम को शायद कुछ और ही मंजूर था। 
अरुण ने कहा, इंसान को, खास तौर पर मेल को कुछ तो करना ही होता है। अगर पीछे से और बाप-दादाओं के जमाने से विरासत में कुछ नहीं मिला है तो कुछ तो करना ही होता है। तो मैं या तो नौकरी करता या बिजनेस करता। मुझे बिजनेस ज्यादा सूट करता था। पर फिर मुझे लगा कि कि शायद बिजनेस के लिए ठीक नहीं हूं।
 
इसके बाद अरुण गोविल ने सोचा कि फिर उन्हें क्या करना चाहिए। उन्हें लगा कि अमैच्योर ही सही लेकिन वह शुरू से ही थिएटर करते रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया। अरुण ने बताया कि उन्होंने फिल्मों की तरफ भी रुख किया। 
 
अरुण गोविल ने बताया कि वह काम पहले भी करते रहे थे। उन्होंने सिनेमा और टीवी दोनों में काम किया था। टीवी शो विक्रम बेताल का वह हिस्सा रह चुके थे लेकिन जब उनके जीवन में रामायण आ गई तो उसके बाद उनका पूरा जीवन ही जैसे उसी पर केंद्रित होकर रह गया।
 
अरुण ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें जो कुछ दिया उसकी उन्हें आशा कभी भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि भगवान साथ होता है तो सब कुछ अच्छा ही होता है।
 
वहीं अरुण गोविल से जब पूछा गया कि कई रामायण आयीं। लेकिन रामानंद सागर जैसे शो की सफलता उन्हें नहीं मिली। दूसरी रामायण में 6 पैक्स एब्स वाले एक्टर्स दिखे। नई तकनीकी के साथ शो बनाया गया। फिर भी?
 
इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण गोविल ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह है भावना और श्रद्धा। रामानंद सागर ने इसी भाव के साथ रामायण बनाई थी। जितने भी कलाकार इस शो से जुड़े थे सभी की आस्था काफी ज्यादा थी। इसे देखकर परमात्मा ने यही सोचा होगा कि इतनी श्रद्धा है तो इन्हें कुछ देना चाहिए। सिक्स पैक्स एब्स से 10, 12 कैमरों और तकनीकी इफेक्ट्स से आस्था और श्रद्धा की चीजें नहीं बनती हैं।
 
बता दें कि अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश से अपनी शुरुआती शिक्षा ली है। पिता चाहते थे कि वह नौकरी करें। रिपोर्ट के अनुसार वह 17 साल की उम्र में मुंबई आ गए और यहां पर खुद का बिजनेस शुरू किया और एक्टिंग भी करने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें
शाहरुख की लाड़ली सुहाना खान ने जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती आईं नजर